विधायक आज करेंगी लोकार्पण
रावतसर. पीलीबंगाविधायक द्रोपती मेघवाल सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेयजल योजनाओं का उद्घाटन करेंगी। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष अतुलकृष्ण शर्मा ने बताया कि विधायक द्रोपती मेघवाल सोमवार को सुबह 11 बजे मोधुनगर,12.30 बजे भैंरूसरी, 1.30 बजे खेदासरी, 3 बजे चाईया, 4 बजे कनवानी तथा पांच बजे चक 3 एसटीएम 25 आरडब्ल्यूडी में पेयजल योजनाओं का उद्घाटन करेंगी।