पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर मारपीट की, ढाई लाख लूट ले गए

तीन बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर मारपीट की, ढाई लाख लूट ले गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़/राजियासर| राजियासरपुलिस थाना क्षेत्र के गांव कालूसर की रोही में 3 अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति से मारपीट कर ढाई लाख रुपए मोबाइल लूट कर फरार हो गए। वारदात 10 फरवरी दोपहर की बताई गई है। लूट की वारदात के शिकार गांव न्यौलखी (रावतसर) निवासी देवीलाल पुत्र मनफूल शर्मा ने रविवार को राजियासर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार देवीलाल शर्मा ने रिपोर्ट में लिखा है कि 10 फरवरी को वह गणेशगढ़ बांके बिहारी ईंट भट्ठे से ढाई लाख रुपए लेकर गाड़ी से गांव जा रहा था। दोपहर को थर्मल से आगे गांव कालूसर की रोही पहुंचा तो 3 अज्ञात बदमाशों ने इशारा कर गाड़ी रुकवाई। इस बीच गाड़ी पत्थर आने से बंद हो गई। इसी दौरान तीनों बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और सीट के नीचे रखे ढाई लाख रुपए, मोबाइल, पर्स छीन लिया। लुटेरों ने जाते वक्त धमकी दी कि वारदात के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

खबरें और भी हैं...