पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण पर कोर्ट की रोक, स्कूल खुलने पर ग्रामीणों में खुशी

एकीकरण पर कोर्ट की रोक, स्कूल खुलने पर ग्रामीणों में खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर. राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय 2 एनजीएम राजकीय प्राथमिक विद्यालय 91 आरडी के एकीकरण के आदेश पर राजस्थान हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस संबंध में 91 आरडी के जयवीर 2 एनजीएम के मनीराम ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थी। आदेश की पालना में शनिवार को दोनों विद्यालय संचालित हुए और अध्ययनरत विद्यार्थियों समायोजन से पूर्व के समस्त शिक्षकों ने उपस्थिति दी। ग्रामीण स्कूलों के एकीकरण के विरोध में विद्यालय परिसर में ही क्रमिक अनशन पर बैठे थे। शनिवार को दोनों स्कूलों के खुलने पर ग्रामीणों ने खुशी मनाई। 2 एनजीएम के स्कूल में धनराज सिहाग, आत्माराम, सहीराम, तुलछाराम, केसराराम, मनीराम बावरी 91 आरडी में उदय सिंह, छोटा सिंह, तेजा सिंह, भोला सिंह, नायक सिंह, जसवीर सिंह राम कुमार सिहाग आदि ने पहुंचकर खुशी का इजहार किया।

महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप: रावतसर.गांवथालड़का की विवाहित ने पति सहित अन्य के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने सास-ससुर जेठ पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की शादी नवंबर 2012 में हुई थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(रावतसर. स्कूल में मिठाई बांटते ग्रामीण।)