पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावतसर: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रावतसर: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर| कस्बेसे लगभग 3 किमी. दूर मेगा हाईवे पर बोलेरो गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भवानीसिंह उर्फ सोनू (19) विकास (20) निवासी 10 डीडब्ल्यूएम दोनों बाइक पर सवार होकर रावतसर रहे थे। तभी पीछे से एक बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से घायल भवानीसिंह उर्फ सोनू को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया लेकिन उसकी स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण यहां से भी डॉक्टरों ने उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।