- Hindi News
- बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
कस्बेसे लगभग 3 किमी. दूर मेगा हाईवे पर बोलेरो गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भवानीसिंह उर्फ सोनू (19) पुत्र सुमेरसिंह राजपूत विकास (20) पुत्र किशोरी लाल नाई निवासी 10 डीडब्ल्यूएम दोनों बाइक पर सवार होकर रावतसर रहे थे। तभी पीछे से एक बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल भवानीसिंह उर्फ सोनू को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया लेकिन उसकी स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण यहां से भी डॉक्टरों ने उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के भाई राजपालसिंह पुत्र सुमेरसिंह ने बोलेरो चालक रामकुमार के खिलाफ तेज लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। विकास का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।