पंपिंग स्टेशन के पास मिला साधु का शव
पल्लू. कस्बेके निकट कुंभाराम आर्य लिफ्ट नहर के थिराना पंपिंग स्टेशन के पास नहर में शनिवार को अज्ञात साधु का शव मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंपिंग स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों ने शनिवार शाम को सूचना दी कि पंपिंग स्टेशन के पास एक साधु का शव फंसा हुआ है। इस पर हेड कांस्टेबल हंसराज राजवीर ने मौके पर पहुंच कर साधु के शव को बाहर निकालकर रावतसर अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया। हंसराज ने बताया कि साधु के कानों में कुंडल पहने हुए हैं। इस कारण लग रहा है कि साधु नाथ संप्रदाय से है।शव ज्यादा पुराना नहीं लग रहा है।