- Hindi News
- ओएफसी केबल कटने से बीएसएनएल की सेवाएं ठप
ओएफसी केबल कटने से बीएसएनएल की सेवाएं ठप
ओएफसी केबल कटने से बीएसएनएल की सेवाएं ठप
टिब्बी.ओएफसीकेबल कटने के कारण शनिवार दोपहर को कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं ठप हो गईं। केबल कटने के कारण फोन इंटरनेट की ब्रॉडबैंड सेवा बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले सोमवार को भी ओएफसी केबल कटने से बीएसएनएल की सेवाएं प्रभावित हो गई थी। ऐसे में अब पांच दिन बाद फिर केबल कटने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
वार्डवासियोंने की वार्ड की सफाई
हनुमानगढ़.जंक्शनस्थित बाबा कपूर सिंह कॉलोनी में शनिवार को नागरिकों ने सफाई अभियान के तहत वार्ड की सफाई की। वार्ड के मुकेश थरेजा ने बताया कि वार्डवासियों ने वार्ड को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर गौरीशंकर, सतीश चिंटू, विजय कुमार मालिया, बबलू टीटी, बूटा सिंह, तमिश कुमार, देवीलाल वर्मा आदि मौजूद थे।
विश्वयोग दिवस घोषित करने पर खुशी
रावतसर.संयुक्तराष्ट्र संघ की ओर से 21 जून को योग दिवस घोषित करने पर पतंजलि योग समिति की जिला इकाई ने खुशी जताई है। संस्था की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी योग गुरु स्वामी रामदेव को पत्र प्रेषित कर आभार जताया है। जिलाध्यक्ष हेतराम बैरड़ ने कहा कि योग दिवस घोषित किए जाने से योग को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाकर रोग मुक्त होने का संदेश दिया गया है।
स्वयंसेवीशिक्षण संस्था संघ की बैठक आज
रावतसर.स्वयंसेवीशिक्षण संस्था संघ की बैठक रविवार को पारीक पब्लिक स्कूल में सुबह 11 बजे होगी। इसमें कक्षा 9 10 की स्थगित परीक्षा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रश्न पत्र प्रतिदिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त करने के निर्णय को संघ पदाधिकारियों ने अवैधानिक बताया है। इस विषय पर बैठक में गहन मंथन करने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।
तेजवानीबने न्यायिक मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष
हनुमानगढ़.खेमचंदतेजवानी को अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष सूरजसिंह ने की है। खेमचंद तेजवानी को एक माह में जिला नगर तथा तहसील कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए है।
गलीमें नाली का लेवल नीचा कराने की मांग
पीलीबंगा.कस्बेके वार्ड 17 में नाली तुड़वाकर उसका लेवल नीचा करवाने गली में लोगों द्वारा अतिक्रमण कर बनवाए गए रैंप को तुड़वाकर व्यवस्था बहाल करवाने की मांग करते