पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांग के अनुरूप नहीं मिल रही यूरिया, किसान परेशान

मांग के अनुरूप नहीं मिल रही यूरिया, किसान परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर. यूरिया खाद के लिए कतार में खड़े किसान

भास्कर न्यूज| रावतसर

मांगके अनुरूप यूरिया नहीं मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है। इससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं क्रय विक्रय सहकारी सोसायटी अधिकारियों का कहना है कि जितना यूरिया आपूर्ति हो रही है उसके अनुरूप ही वितरण जारी है। हालांकि मांग के मुताबिक यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

शनिवार को दो निजी दुकानों पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों की कतारें लगी रहीं। दोनों दुकानों पर सभी किसानों पांच-पांच थैले वितरित किए जा रहे थे। 10 डीडब्लूएम के किसान महेंद्र कुम्हार, पोहड़का के रामकुमार, 16 डीडब्लूडी के राजेंद्र, खोडां के रामचंद्र, चाइया के भीमसेन, 7 डीडब्लूएम के संतलाल, 4 सीवाइएम के अजयपाल आदि किसानों ने बताया कि यूरिया के लिए वे पिछले एक माह से मंडी में यूरिया के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त यूरिया नहीं मिल रहा है। इसके अभाव में उनकी फसलों का नुकसान हो रहा है।

मांगाथा चार हजार टन, मिला चार सौ टन

^समितिने दिसंबर माह में 4 हजार टन की मांग की लेकिन अभी तक चार सौ टन यूरिया रैक ही मिला है। उच्चाधिकारियों ने एक-दो दिन में दो सौ टन यूरिया की आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। जनवरी माह के लिए दो हजार टन की मांग की हुई है। आवक के अनुसार ग्राम सेवा सहकारी समितियों को वितरित किया जाता है। रामकुमारसहारण, मुख्य व्यवस्थापक, क्रय-विक्रयसहकारी समिति, रावतसर