- Hindi News
- रावतसर : संस्कृत ज्ञान परीक्षा में विकास तहसील स्तर पर प्रथम
रावतसर : संस्कृत ज्ञान परीक्षा में विकास तहसील स्तर पर प्रथम
रावतसर| आदर्शविद्या मंदिर में हुई अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। तहसील स्तर पर विकास सिहाग ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, मीनाक्षी सिंगला ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, चितरंजन घनारिया ने 68 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। परीक्षा संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि कक्षा पांचवीं में मीनाक्षी सिंगला प्रथम,अजय स्वामी द्वितीय, लालचंद वर्मा तृतीय, कक्षा छः में चितरंजन धनारिया प्रथम, रमनदीप द्वितीय, आंचल स्वामी तृतीय रही।