- Hindi News
- रावतसर के प्रौढ़ धावक बनवारी ने जीते तीन स्वर्ण पदक
रावतसर के प्रौढ़ धावक बनवारी ने जीते तीन स्वर्ण पदक
रावतसर| प्रौढ़धावक बनवारीलाल दायमा ने रविवार को चूरू में संपन्न हुई दो दिवसीय राजस्थान मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर इलाके का नाम रोशन किया। उन्होंने भाला फेंक, त्रिकूद ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीते। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में डेढ़ सौ खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया,जिसमें यह उपलब्धि बनवारीलाल ने हासिल की। इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले क्षेत्र से वे अकेले खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि आगामी अप्रैल माह में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला शहर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ है।