- Hindi News
- राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
रावतसर. स्कूलटीचर फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से श्रीगंगानगर में 15 से 17 फरवरी को आयोजित होने वाले छठे राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की समीक्षा बैठक रविवार को कुम्हार धर्मशाला में जग्गासिह चौहान की अध्यक्षता में हुई। हंसराज माहर ने बताया कि बैठक के दौरान सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन रामलीला मेैदान में आयोजित होगा। बैठक में रामसिह बिश्नोई, ओमप्रकाश सुथार, सुभाष सीगड़, आत्माराम बिश्नोई आदि मौजूद थे।