पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्दलीय सोनादेवी 7 मतों से जीत बनीं उपप्रधान

निर्दलीय सोनादेवी 7 मतों से जीत बनीं उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर| स्थानीयपंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सोनादेवी सहारण उपप्रधान चुनी गई। इसमें खास बात रही कि प्रधान पद की पराजित प्रत्याशी रोशनी देवी ने उपप्रधान पद के लिए निर्दलीय नामांकन भरा। सोनादेवी को 11 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रोशनी देवी को चार वोट मिले। इस मौके पर पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने बताया कि विरोधी गुट की कोशिश के बाद भी कांग्रेस अपना प्रधान उपप्रधान बनाने में सफल रही। यह सच्चाई जनता की जीत है। ब्लाॅक काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि प्रधान पद के लिए जमींदारा पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। ऐसे में कांग्रेस ने जमींदारा पार्टी समर्थित निर्दलीय सोनादेवी को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान सीमादेवी, अमीलाल, श्यामसुंदर खोवाल, जगमोहन मेघवाल, पालिका उपाध्यक्ष रणजीत किरोड़ीवाल, धर्मसिंह पचार, रत्तीराम खालिया, जेपी दूधवाल, बद्री सिराव आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

रावतसर. उप प्रधान को प्रमाण पत्र सौंपते हुए अधिकारी।