पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नायब तहसीलदार ने चंद दिनों में हल कर दी नक्शे की समस्या

नायब तहसीलदार ने चंद दिनों में हल कर दी नक्शे की समस्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपतहसीलके नायब तहसीलदार के प्रयास से क्षेत्र के गांवों के कटे-फटे नक्शों को दोबारा तैयार किया गया है। पुराने नक्शे कटे-फटे होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रभारी मंत्रियों के पास कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय प्रभारी मंत्री ने रावतसर एसडीएम को तुरंत प्रभाव से नए नक्शे उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ समय पहले नायब तहसीलदार जसवंतसिंह श्योरान ने भामाशाह गणपतराम सिहाग के सहयोग से एक टेबल बनवाई। उन्होंने अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग करते हुए एक हाई पावर लाइट टेबल पर पारदर्शी कांच लगाकर पुराने नक्शों को रखकर नया नक्शा तैयार कर दिया।

13ग्राम पंचायतों में थी समस्या

उपतहसीलकी 13 ग्राम पंचायतों के नक्शे बिल्कुल ही खराब हो गए थे। यह किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई थी। क्षेत्र के किसान नक्शे को लेकर आयुक्त बीकानेर तक चक्कर निकाल आए थे लेकिन समस्या हल नहीं हुई। नक्शे कटे-फटे होने के कारण किसानों की जमीनों की पैमाइश का काम रुका हुआ था।

प्रशासनने 26 जनवरी को किया था सम्मािनत

नायबतहसीलदार ने पटवारियों के सहयोग से दो माह में उपतहसील के सभी गांवो के नए नक्शे तैयार किए हैं। अब इसे लेकर किसानों को इधर-उधर नहीं भटकना होगा। नायब तहसीलदार को इस सराहनीय कार्य के लिए हाल ही में गणतंत्र दिवस पर एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है।

पल्लू की उपतहसील में नक्शे तैयार करने के लिए बनाई गई टेबल उसमें लगी हाई पावर लाइट।

एक हाई पावर लाइट टेबल पर पारदर्शी कांच लगा पुराने नक्शों को रखकर नया नक्शा तैयार किया