शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धा
भजनोंपर हर कोई झूम रहा था तो वहीं जयकारे गूंज रहे थे। मौका था मंगलवार को वार्ड 20 स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर केशव भवन के धार्मिक महोत्सव के उपलक्ष्य में अायोजित शोभा यात्रा का। यात्रा महर्षि लालजी के सान्निध्य में सुबह सवा दस बजे ओबीसी बैंक से शुरू हुई। बांके बिहारी और राधाजी की मूर्तियां सजाई गई। कलश उठाए महिलाएं और कृष्ण-राधा राम परिवार की झांकियां शोभायमान थी। यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया। टिन्नी ट्वायज स्कूल के बच्चों ने झंाकी प्रस्तुत की। कृउमं समिति उपाध्यक्ष विष्णु जिंदल, पवन कुमार, प्रदीप, हैप्पी, मुकेश, गौरव, विजेंद्र कस्वां, सन्नी मित्तल ने भाग लिया। संजय जिंदल ने बताया कि बुधवार सुबह सवा दस बजे मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरित होगा।
पल्लू.गांवधीरदेसर में श्रीमद् भागवत कथा 11 से 18 फरवरी तक होगा। मंगलवार को इससे पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा बालीनाथ की बगीची से शुरू होकर नौ गांवों से होती हुई पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। कथा का वाचन पवन कुमार शास्त्री रावतसर करेंगे। आयोजन कमेटी के बालयोगी संत ओंकार नाथ महाराज ने बताया कि यात्रा कई गांवों से गुजरी। बुधवार को कथा दोपहर सवा 11 बजे शुरू होगी।
संगरिया. यात्रा में सजी झांकी
पल्लू . शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं
संगरिया. शोभा यात्रा में झूमते हुए नागरिक और श्याम भक्त