एक घंटे तक हाईवे जाम रहा
संगरियाके ट्रांसपोर्टर सुनील अग्रवाल ने बताया कि वाहन ओवर रेस होने से उसमें स्पार्किंग होने लगती है। इंजन बंद नहीं होता। इससे आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। स्पार्किंग से लगी आग जब डीजल की पाइपों से इंजन और डीजल टैंक तक पहुंचती है। इससे विस्फोट के साथ आग पूरी बस में फैल जाती है।
बस में आग लगने के कारण करीब एक घंटे तक मेगा हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। चालक अपने वाहनों को दूर ही रोक कर जलती हुई बस को देखते नजर आए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल शिव भगवान रामस्वरूप डूडी ने आग बुझाने का प्रयास किया। रावतसर से दमकल भी मौके पर पहुंची। पल्लू की जय ब्रह्माणी गोशाला से पानी के टैंकर मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। बस जलने के बाद आग बुझी। बाद में उसे हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई गई।