पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच पर फर्जी अंकतालिका से चुनाव आयोग को गुमराह करने का आरोप

सरपंच पर फर्जी अंकतालिका से चुनाव आयोग को गुमराह करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत 99 आरडी के ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच पर शैक्षणिक योग्यता की फर्जी अंकतालिका पेश कर चुनाव आयोग को गुमराह करने का आरोप लगाया हैै।

इस संबंध में ग्रामीणों ने सोमवार को संभागीय आयुक्त शासन सचिव ग्रामीण विकास एंव पंचायत राज विभाग को पत्र प्रेषित किया। इसमें सरपंच के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराने की मांग की। पत्र में बताया कि सरपंच शारदा देवी ने नामांकन के साथ साथ 8वीं कक्षा की अंकतालिका फर्जी पेश की। इसमें सरपंच ने खुद को अवाम एजूकेशनल एंड डवल्पमेंट सोसायटी गांव उमरा तहसील नगीना जिला मेवात हरियाणा बताते हुए राष्ट्रीय मुक्त विधालय शिक्षा संस्थान से 8 वीं पास होना बताया है। ग्रामीण बाबू खां, भागीरथ, कृष्ण,ओमप्रकाश सिहाग, देवीलाल, पूर्णराम सजनी देवी,महावीर, रोहिताश ,सुभाष आदि ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

^पंचायतचुनाव नामांकन के साथ पेश शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज सही है। कुछ लोग मुझे फंसाने की साजिश कर रहे हैं। शारदादेवी, नवनिर्वाचित सरपंच, 99 आरडी