तेज आवाज में डेक बजाते चार गिरफ्तार
रावतसर| पुलिसने टेंपो पर तेज आवाज में डेक बजाने के आरोप में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल के सामने टेंपो पर डेक बजाते विक्रम पुत्र श्रवण कुमार लुहार निवासी वार्ड 19 रावतसर को गिरफ्तार किया। वहीं मदन लाल पुत्र श्रवण कुमार बावरी निवासी 16 डीडब्ल्यूडी, सुलतान पुत्र फूला राम नायक निवासी चक 21-22 डीडब्ल्यूडी जसविंद्र पुत्र नामी सिंह निवासी मेहरवाला तहसील टिब्बी को सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों में ऊंची आवाज में डेक बजाने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने वाहनों से डेक जब्त कर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं।