पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में घायल की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

सड़क हादसे में घायल की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबरमसर के पास चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की रविवार शाम को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव कोहला निवासी जगसीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई धर्मसिंह कार चालक दर्शनसिंह बाजीगर निवासी सुरेशिया हनुमानगढ़ के साथ पांच फरवरी को बीकानेर से पल्लू होते हुए हनुमानगढ़ रहा था। गांव बरमसर बस स्टैंड के पास सामने से रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दोनों जने घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रावतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर धर्मसिंह को बीकानेर रेफर किया गया, जहां धर्मसिंह की रविवार शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई।