- Hindi News
- रावतसर में कांग्रेस की जीत जनता की जीत: भरतराम
रावतसर में कांग्रेस की जीत जनता की जीत: भरतराम
रावतसर. ब्लॉककांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई गई। बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षक गोविंद मेहनसरिया ने कहा कि चुनाव मे कांग्रेस की जीत के साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने कहा कि पंचायत समिति के चुनावों में कांग्रेस की नहीं आमजन की जीत है। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान सीमा मेघवाल कांग्रेस समर्थित उपप्रधान सोना सारण का स्वागत किया गया।