- Hindi News
- रावतसर ग्रामीण क्षेत्र में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली
रावतसर ग्रामीण क्षेत्र में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली
रावतसर. तहसीलके ग्रामीण क्षेत्र पल्लू, बरमसर, धन्नासर , चाईया, मिर्जावाली मेर, लखूवाली आदि में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। 132 केवी जीएसएस के एईएन एसएल चौहान ने बताया कि दीवाली के मद्देनजर जीएसएस के ट्रांसफार्मर प्रथम की मरम्मत के लिए कटौती की जाएगी। चालानकाटे: रावतसर.यातायातप्रभारी ओमप्रकाश नोखवाल ने गुरुवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर 40 वाहनों पर कार्रवाई की। आठ बाइक सीज की गई जबकि 22 के चालान काटे गए। तीन जीप, दो पिकअप पांच कार और टेंपो के चालान काटे थे।