- Hindi News
- एसडीएम तहसीलदार ने किया पुस्तकालय का अवलोकन
एसडीएम तहसीलदार ने किया पुस्तकालय का अवलोकन
टिब्बी. यहांके अंबेडकर भवन में संचालित डॉ. अंबेडकर सामुदायिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का शनिवार देर शाम रावतसर के एसडीएम रतन कुमार स्वामी तहसीलदार भंवरलाल परिहार ने अवलोकन किया। एसडीएम ने पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा एवं विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों के संकलन की सराहना की। एसडीएम स्वामी ने पुस्तकालय में आरएएस एवं आईएएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नोट्स उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया। इस मौके पर अम्बेडकर नवयुवक संघ भोलासिंह बाजीगर, कुलवंत सुथार, मनीराम सांवरिया, महेंद्र सांवरिया आदि मौजूद थे।
टिब्बी. डॉ. अंबेडकर सामुदायिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन करते रावतसर एसडीएम तहसीलदार।