रात को अंधेरे में मृत गोधे से टकराने से बाइक सवार की मौत
मेगाहाईवे पर गुरुवार रात को मृत गोधे से बाइक के टकराने से घायल बाइक सवार की बीकानेर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मृतक की प|ी सुनीता की सूचना पर मर्ग दर्ज की है। जानकारी के अनुसार बलवीरसिंह काहर निवासी मैनपुरी इटावा (यूपी) कस्बे में ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। गुरुवार शाम को वह रावतसर से वापस जा रहा था। इस दौरान हनुमानगढ़ रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक सड़क पर मृत पड़े गोधे से टकरा गई। इससे वह सड़क पर जा गिरा। उसे तत्काल रावतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर ले जाते समय बलवीर सिंह ने बीच रास्ते मे दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।