- Hindi News
- National
- रावतसर| कांग्रेसके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई का शुक्रवार को कस्बे
रावतसर| कांग्रेसके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई का शुक्रवार को कस्बे
रावतसर| कांग्रेसके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई का शुक्रवार को कस्बे में स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को एकजुट संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों को पार्टी हित में साथ लेकर चलने की बात कही। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डाॅ.दलीपसिंह डूडी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ताराचंद ढालिया,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रणजीतराम किरोड़ीवाल, रामकिशन भादू, रघुवीर तरड़, कृष्ण खन्ना, गोविंद सांगवाल आदि मौजूद थे।
एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें : बिश्नोई