सड़क हादसे में गंभीर घायल रेफर
हनुमानगढ़| सड़कहादसे में रविवार को एक बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया,जहां हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रावतसर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय कृष्ण पुत्र मंगतूराम भाट निवासी चक 17 बीपीएम गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से पीबीएम अस्पताल में रेफर किया है। घायल के सिर में गहरी चोटें आई हैं।
मारपीटका मामला दर्ज: जंक्शनपुलिस ने घर में घुसकर महिला से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। वार्ड तीन खुंजा के रहने वाले सिकंदर पुत्र दरोगीलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी प|ी घर में अकेली थी। इस दौरान प्रेमपाल विकास मंडल ने घर में घुसकर उसकी प|ी से मारपीट की ईंट से चोटें पहुंचाई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जुआखेलते दो पकड़े : रविवारको ताश के पत्तों पर जुआ खेलते दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई पृथ्वी सिंह ने बताया कि गुड़ मंडी में जुआ खेलते अजहरूद्दीन पुत्र सफी मोहम्मद सलीम खान पुत्र बाबू खां कुरैशी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से जुआ रकम 2150 रुपए नकदी दो जोड़ी ताश बरामद हुई।