पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी हमारी सभ्यता का आधार स्तंभ

हिन्दी हमारी सभ्यता का आधार स्तंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिन्दी हमारी सभ्यता का आधार स्तंभ

थालड़का. गांवके राजीव गांधी सेवा केंद्र में हिंदी दिवस पर हिंदुस्तान की पहचान हिंदी है विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। श्रवण सैनी ने बताया कि हिंदी भारत की पहचान ही नहीं बल्कि हमारी सभ्यता का आधार स्तंभ है। अब हिंदी वैश्विक भाषा बन रही है। इस मौके पर सुनील वर्मा, रोहिताश चौहान, राजाराम शर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपाप्रदेश मंत्री का किया स्वागत

रावतसर. भारतीयजनता पार्टी संगठन के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। वे रावतसर होते हुए हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित विप्र सम्मेलन में शामिल होने को जा रहे थे। इस दौरान कैलाश मेघवाल, विनोद शर्मा, कालूराम सुथार, मनीष शर्मा, रामकुमार रतिवाल आदि युवा पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।