पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव भाखरांवाली की घटना, छोटी बहन को नहर में धकेला

गांव भाखरांवाली की घटना, छोटी बहन को नहर में धकेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. निकटवर्तीगांव भाखरांवाली में एक युवक ने रविवार को छोटी बहन को नहर में धकेल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नहर में तलाश शुरू की तो शाम को उसका शव मिल गया। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है। मृतका के पिता पप्पूराम ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह जब भेड़ें चराने खेत गया तो पीछे से उसका बेटा ओमप्रकाश उर्फ शंकर छोटी बहन शारदा को बहलाफुसला कर करणी ब्रांच नहर पर ले गया और नहर में धक्का देकर गिरा दिया, जिससे शारदा की मौत हो गई। शारदा को नहर में डाल कर आरोपी बस से पुलिस थाना पहुंचा और खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर ढ़ाबां चौकी प्रभारी जीतराम मय स्टाफ मौके पर पहुंचे शारदा की तलाश के लिए गोतोखोरों को नहर में उतारा। गोताखोरों ने शारदा के शव को 53 आरडी के पास शाम छह बजे बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए संगरिया सरकारी अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह किया जाएगा। पुलिस जानकारी के अनुसार करीब दो साल पहले शारदा की मां की मौत भी इसी नहर में डूबने से हुई थी।

घरमें घुसकर मारपीट रुपए छीनने का आरोप

संगरिया. नगरानानिवासी एक जने ने घर मे घुसकर मारपीट कर 40 हजार रुपए छीनकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। गोरधन पुत्र रिछपाल मेघवाल ने दलीप जगदीश पुत्र चौमू मेघवाल निवासी नगराना के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि बीती रात आठ बजे वह गाड़ी की किश्त भरने के लिए 40 हजार रुपए लेकर बाइक पर रहा था। जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

शांतिभंग के आरोप में दो गिरफ्तार

रावतसर. गांवनिरवाल के सुभाष (30) महेंद्र (22)पुत्र मुखराम नायक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के विरुद्ध प्रेम नायक ने शिकायत की थी। मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों भाई शिकायतकर्ता से झगड़ने लगे।

रास्तारोककर मारपीट का आरोप

पीलीबंगा. रास्तारोककर मारपीट करने की घटना को लेकर थाने में छह जनों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार पुत्र रामप्रताप जाति जाट निवासी चक 3 एसटीबी ने रिपोर्ट दी कि चक के ही हरिराम नायक सहित छह जनों ने रविवार को उसके ट्रैक्टर को चक के जीएसएस की पुलिया के पास रोक लिया और उसके साथ