राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू
रावतसर. कस्बेमें स्थित वैदिक कॉलेज में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची ने की जबकि विशिष्ट अतिथि अजय सिंह शेखावत, प्रेम सिंह सूडा, विमल चांडक, विनोद शर्मा,पार्षद अनिल सरावगी थे। अतिथियों ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान प्रयास को सराहनीय बताया।