पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 जने घायल बठिंडा से श्रीगंगानगर जा रही थी बस मृतकों में 3 हनुमानगढ़ जिले एक श्रीगंगानगर का

20 जने घायल बठिंडा से श्रीगंगानगर जा रही थी बस मृतकों में 3 हनुमानगढ़ जिले एक श्रीगंगानगर का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़/संगरिया. हनुमानगढ़-संगरियारोड पर नगराना गांव के पास सोमवार शाम 6 बजे राजस्थान रोडवेज की बस ट्रोले में आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें चार जनों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

दोनों वाहनों में भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस का इंजन करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा। घायलों को उपचार के लिए हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया। इसमें से तीन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में बस चालक मोहन सिंह निवासी चक एक सी श्रीगंगानगर भी शामिल है। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर डिपो की बस शाम को बठिंडा से श्रीगंगानगर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगराना गांव के पास तेज रफ्तार से रहे ट्रोले ने मिनी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी के चलते ट्रोला हनुमानगढ़ की ओर जा रही रोडवेज की बस से जा टकराया, जिससे बस में सवार मनजीत कौर निवासी ढालिया गांव, अनसुइया (40) पत्नी विनोद शर्मा निवासी डबलीराठान, सादे राम यादव हनुमानगढ़ टाउन की मौत हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रोले का चालक खलासी भी घायल हो गए। बस श्रीगंगानगर डिपो की है। इसमें अधिकांश बठिंडा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के यात्री थे।

20 घायलों में पांच बीकानेर रैफर, तीन गंभीर

पुलिस के अनुसार दीपक कुमार (35) पुत्र सुभाष चंद्र बाघला (हनुमानगढ़ जंक्शन), पवन जोशी (45) पुत्र भोजराज, अजायब सिंह (डबलीराठान), बलविंद्रसिंह (41) पुत्र अजायबसिंह (बटिंडा), गुरदीपसिंह (37) पुत्र बलवंत सिंह, मुकेश (45) पुत्र वीरेंद्र अरोड़ा (सूरतगढ़), बलकरणसिंह (32) पुत्र मेजरसिंह (चक छह डीडी घड़साना), जगतार सिंह (28) पुत्र लाभसिंह (चक छह डीडी), सोहनलाल (34) पुत्र पोखरराम (चक दो एसटीआर), सुखदेवसिंह (56) पुत्र रूड़ सिंह (फरीदकोट), गुरसेवक सिंह (27) पुत्र बलकरणसिंह (रावतसर), जसवंत सिंह (50) पुत्र महेंद्रसिंह (29 एसटीजी), तेजेंद्र कुमार (45) पुत्र अमरनाथ अग्रवाल (हनुमानगढ़ जंक्शन), नीलम (26) पत्नी अजय कुमार ( सेक्टर छह हनुमानगढ़ जंक्शन), दिलीप यादव (हनुमानगढ़ टाउन), मनजीत कौर(25) पुत्री बलकरणसिंह (रावतसर), करण (5) पुत्र अजय कुमार (सेक्टर छह जंक्शन), राम स्वरूप (38) निवासी अनूपगढ़, ट्रोला चालक रमेश रावत (24) पुत्र गंगाराम (हाथीखेड़ा अजमेर) खलासी मनीराम जाट (अजमेर) घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीलम, करण, मनजीत कौर, दीपक अजायबसिंह को बीकानेर रैफर कर दिया। इसमें से करण, मनजीत कौर दीपक की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।