पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की सीमा देवी प्रधान निर्वाचित

कांग्रेस की सीमा देवी प्रधान निर्वाचित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर. पंचायत समिति में शनिवार को हुए चुनाव में कांग्रेस की सीमादेवी प्रधान निर्वाचित हुई। सीमादेवी को बहुमत के आंकड़े से एक वोट अधिक दस वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी निर्दलीय रोशनी देवी को पांच वोट मिले। इसमें खास बात रही कि भाजपा ने प्रधान पद के लिए नामांकन ही नहीं भरा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को अपनी ही पार्टी से बागी हुई प्रत्याशी से मुकाबला करना पड़ा।

पंचायत समिति के कुल 15 सदस्य हैं जिसमें बहुमत के साथ नौ सदस्य कांग्रेस के निर्वाचित हुए थे वहीं भाजपा के दो निर्दलीय चार सदस्य निर्वाचित हुए थे। शनिवार सुबह दस बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पंचायत समिति में दिनभर रौनक रही। कांग्रेस की ओर से सीमा पत्नी अमीलाल निर्दलीय रोशनी पत्नी राकेश कुमार ने नामांकन जमा कराया।
इसके बाद कांग्रेसजनों ने पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल के आवास पर जीत का जश्न मनाया गया। समर्थकों कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने कहा कि यह जनता की जीत है।