पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ा, देखना पड़ा हार का मुंह

पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ा, देखना पड़ा हार का मुंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समितिप्रधान चुनाव से पहले शुक्रवार रात को पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल के आवास पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कांग्रेस की महिला सदस्य के पति ने अपहरण का आरोप जड़ दिया। पुलिस मौजूदगी में महिला सदस्य ने बाड़ेबंदी से बाहर आकर अपहरण आरोप को खारिज कर दिया। खास बात यह रही कि बाड़ेबंदी से बाहर आई कांग्रेस सदस्य रोशनी ने पार्टी से बागी होकर निर्दलीय नामांकन भरा और हार का मुंह देखना पड़ा। एक अन्य महिला सदस्य के समर्थकों ने भी हंगामा किया। जानकारी के अनुसार संजय बस्ती स्थित पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल के आवास पर ब्लॉक नंबर 13 से सदस्य रोशनी कांग्रेस सिंबल पर सदस्य निर्वाचित हुई। प्रधान पद को लेकर नवनिर्वाचित सदस्यों को बाड़ेबंदी में रखा गया था। इसी बीच नाटकीय घटनाक्रम में शुक्रवार रात को महिला सदस्य के पति राकेश कुमार ने एसडीएम के समक्ष परिवाद पेश कर पूर्व सांसद पर उसकी प|ी का बाड़ेबंदी के लिए अपहरण का आरोप लगाया। इसके बाद एसडीएम डीएसपी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो रोशनी ने अपने बयान में बताया कि उसका अपहरण नहीं किया गया। वह अपनी मर्जी से सदस्यों के साथ यहां आई है। इसके बाद रोशनी देवी अपने पति के साथ चली गई और मामला शांत हो गया। सुबह नामांकन जमा कराने के दौरान रोशनी देवी ने पार्टी से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन जमा कराया और इसके बाद भी बाद भी हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस की एक और सदस्य लिछमादेवी के समर्थक ग्रामीणों ने पूर्व सांसद के आवास का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते हुए हंगामा कर दिया। इस पर थानाप्रभारी अनिल मीणा ने दलबल के साथ स्थिति संभाली और थोड़ी देर बाद लिछमादेवी को बाहर निकाला गया। इस तरह से कांग्रेस के पास सात सदस्य मौजूद रह गए थे। लेकिन मतदान से पहले निर्दलीयों का समर्थन मिल जाने से आखिरकार कांग्रेस अपना प्रधान बनाने में सफल हो गई।

स्टूडियोके ताले तोड़कर सामान चोरी (रावतसर)गांव चाइयां में शुक्रवार रात को अज्ञात व्यक्ति एक स्टूडियो के ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गया। पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है। गांव चौहिलांवाली निवासी कृष्ण जाट ने पुलिस को बताया कि चाइयां बस स्टैंड स्थित उसके फोटो स्टूडियो के ताले तोड़कर अज्ञात व्यक्ति अंदर प्रवेश कर गया। चोर दुकान से दो कैमरे, कंपयूटर का सीपीयू, एक एलसीडी आदि सामान चोरी कर ले गया।

रावतसर पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल के आवास पर दीवार फांदते विरोधी गुट के सदस्य।

पति ने लगाया प|ी के अपहरण का आरोप