- Hindi News
- श्रीकरणपुर ट्रक यूनियन दो फाड़, एक गुट ने यूनियन के रजिस्टर पर कब्जा कर भरे ट्रक
श्रीकरणपुर ट्रक यूनियन दो फाड़, एक गुट ने यूनियन के रजिस्टर पर कब्जा कर भरे ट्रक
कस्बेमें मंगलवार को एक गुट ने ट्रक यूनियन को तोडऩे की घोषणा करते हुए यूनियन का रजिस्टर अपने कब्जे में लेकर धानमंडी से माल की गाड़ियां भरी। टकराव की आशंका के चलते मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों गुट मौके से नदारद मिले।
जानकारी अनुसार कस्बे की ट्रक यूनियन पर कांग्रेस समर्थक यूनियन प्रधान जसवंत सिंह उर्फ जस्सा 6 का कब्जा है। यूनियन में कांग्रेस समर्थक जस्सासिंह, सुभाष शर्मा तथा अमरीकसिंह आदि का भाजपा समर्थक करतार सिंह 27 एच जस्सासिंह गुरुसर का आपस में विवाद चल रहा है। भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा समर्थक सक्रिय होने के साथ यूनियन में पहुंचे यूनियन का रजिस्टर अपने कब्जे में लेकर यूनियन भंग करने की घोषणा की। मौके पर कांग्रेस समर्थकों के शहर से बाहर होने के कारण टकराव टल गया।
झगड़े की सूचना पाकर पुलिस थाने का एएसआई दिलबाग सिंह भी यूनियन पहुंच। ट्रक यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह जस्सा ने बताया कि वो रावतसर डेरे की सेवा से बाहर गए हुए हैं। भाजपा समर्थक ट्रक चालक गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। जिन्होंने यूनियन में जाकर यूनियन के रजिस्टर पर कब्जा कर यूनियन तोडऩे की धमकी देते हुए गाड़ियों में माल लोड किया है।
ट्रक यूनियन में टकराव की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ करती हुई