उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन 12 को
रावतसर| भारतीयकम्युनिष्ट पार्टी की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता भाकपा तहसील सचिव महेंद्र सिंह ने की। बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड कार्यालय पर 12 दिसंबर को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बिजली बिलों की गड़बडिय़ों, ढाणियों में विद्युत कनेक्शन जारी करने, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, सिंचाई पानी देने आदि पर चर्चा हुई। एसएफआई जिलाध्यक्ष दलीप बारूपाल ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार से अभियान शुरू कर दिया गया है।