अतिक्रमण करने वालों को दिया नोटिस
रावतसर| नगरपालिकाक्षेत्र की सड़कों पर निर्माण सामग्री आदि डालकर अतिक्रमण करने वालों को नगरपालिका ने मंगलवार को नोटिस थमाया है। सड़क सीमा पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई। अधिकारियों के मुताबिक स्वच्छ भारत मिशन के तहत अतिक्रमण हटाने के निर्देश स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए है। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को एक माह का कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। नगरपालिका ने अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का समय दिया है।