- Hindi News
- मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त, तीन निलंबित
मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त, तीन निलंबित
हनुमानगढ़| लाइसेंसके नियमों का उल्लंघन करने पर जिले के एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त तीन मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निलंबित किया गया है। सहायक औषधि नियंत्रक डीएस उप्पल ने बताया कि तहसील रावतसर के बिसरासर में बालाजी मेडिकोज का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। इसके अलावा दौलतपुरा स्थित मोहित मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दस दिन, संगरिया के वार्ड 22 स्थित विद्या मेडिकल स्टोर का 15 दिन, पीलीबंगा के वार्ड दो स्थित कायथ मेडिकल स्टोर का पांच दिन के लिए निलंबित किया गया है।