- Hindi News
- प्राथमिक विद्यालय से प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग
प्राथमिक विद्यालय से प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग
उपतहसीलके मोटेर पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को रावतसर एसडीएम बीईईओ को ज्ञापन देकर 12 दिसंबर तक मोटेर के राप्रावि से प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मोटेर गांव के राप्रावि में दो अध्यापक थे। जिनमें से एक अध्यापक को सन 2011 में उदासर के विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर लगा रखा है। एक अध्यापक होने के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध मे पहले भी बीईईओ को अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों ने घोषणा की है कि 12 दिसंबर तक प्रतिनियुक्ति रद्द नहीं की गई तो विद्यालय पर तालाबंदी कर छात्र-छात्राएं अभिभावक धरने पर बैठेंगे। ज्ञापन देने वालो में सुरेंद्र, पृथ्वी चाहर, जसवंत, मनफूल, गणेशाराम आदि शामिल थे।