पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दुकानों से 43 किलो पॉलीथिन जब्त की

15 दुकानों से 43 किलो पॉलीथिन जब्त की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर| नगरपालिकाकी ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को 15 दुकानों एवं रेहड़ी संचालकों से 43 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। ईओ राकेश मेहंदीरत्ता ने बताया कि सब्जी रेहड़ी संचालकों से ढ़ाई किलो, स्वामी किरयाना स्टोर से 14 किलो, पारस पालीवाल से साढ़े आठ किलो, भगवती किरयाना से एक किलो, अहमद अली चूड़ी वाले से साढ़े चार किलो मदन किरयाना स्टोर से सात किलो, चुघ किरयाना स्टोर से दो किलो पॉलीथिन पकड़ी गई। कार्रवाई में स्वास्थ्य निरीक्षक आशुतोष शर्मा, रोशनदीन गौरी, शंकरलाल आदि शामिल थे।