- Hindi News
- सेम समस्या से निपटने के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट
सेम समस्या से निपटने के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट
यदिराज्य सरकार 800 करोड़ रुपए खर्च करे तो तीन साल में जिले की सबसे बड़ी समस्या सेम से निजात मिल सकती है। सेम से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने प्रोजेक्टर तैयार किया है।
विशेषज्ञों की सलाह पर तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए गए हैं। प्रशासन ने प्रस्ताव में बताया है कि इस कार्य को तीन साल में पूरा करने की योजना है। इसके लिए 1.92 करोड़ रुपए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने में खर्च किए जाएंगे। शेष राशि प्रोजेक्ट पर खर्च की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हनुमानगढ़ जिले में सेमग्रस्त ऐरिया से निपटने के लिए अभी तक राज्य सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी है। यही नहीं सेम का पानी पंप की सहायता से नहर में डालने के लिए मशीनें भी लगाई गई हैं लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है।
4हजार 378 हेक्टेयर सिंचित भूमि पर नहीं हो रही है खेती
पीलीबंगातहसील के बड़ोपल, जाखड़ांवाली, भैरूसरी रावतसर क्षेत्र गत 20-25 वर्षों से सेम से प्रभावित है। इसकी वजह से करीब 4 हजार 378 हेक्टेयर सिंचित भूमि पर खेती नहीं हो पा रही है, जिससे काश्तकारों को काफी परेशानी हो रही है।