पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क तोड़कर अतिक्रमण करने का आरोप

सड़क तोड़कर अतिक्रमण करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके वार्ड 12 में सड़क तोड़कर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुरुवार को वार्ड के नागरिकों ने एसडीएम ईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वार्ड में खेतरपाल मंदिर के पास मेगा हाईवे रोड पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी दुकान का निर्माण कर बेसमेंट बनाया जा रहा है। बेसमेंट की नींव तक भरी जा चुकी है। दुकानदार ने अपने भूखंड के साइज को सही करने के लिए के लिए सड़क तोड़ दी। पेयजल पाइप लाइन के साथ भी छेड़छाड़ कर अवैध निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। सुबह सड़क टूटी देखकर आस पास के नागरिकों ने रोष जताया। इस संबंध में पार्षद मक्खनसिंह ने बताया नगरपालिका द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी। वहीं ईओ राकेश मेहंदीरत्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। सबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया जा चुका है तथा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।