पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं फसल के लिए दो बारी पानी ओर देने की मांग

गेहूं फसल के लिए दो बारी पानी ओर देने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर. जलउपयोक्ता संगठन नौरंगदेसर वितरिका के अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को सिंचाई कॉलोनी में यूनियन अध्यक्ष प्रतापसिंह सूडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें रावतसर नौरंगदेसर वितरिका में सिंचाई पानी के लिए एक या दो बारी और देने की मांग का प्रस्ताव पारित किया। एक्सईएन से मिलकर बैठक वाले दिन मौजूद नहीं रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आबयाना वसूली पर जोर देते हुए खाता खुलवाने में हो रही देरी पर रोष प्रकट किया। प्रेम सिहाग, रामप्रताप न्योल, रामप्रताप कांगला, रामेश्वर गोदारा, दयाराम, इंद्रसिंह, भागीरथ, रामलाल, जयनारायण, हंसराज, हरिराम, बुधराम मौजूद थे।