पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

कार लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पल्लू| कारलूट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन दोनों से रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में तीसरे आरोपी का सुराग लगा। इसके बाद पुलिस ने पंजाब के बठिंडा जिले के संगत थाना क्षेत्र के गांव बांडी से गुरजोत सिंह उर्फ लड्डू उर्फ रिकी पोंटिंग को रविवार की रात को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुनील चारण ने बताया कि गुरजोत सिंह अपने कस्बे के पास से शराब लेने के लिए आया था। उसकी ताक में मौजूद पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। चारण ने बताया कि तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन का और पुलिस रिमांड लिया गया है। गौरतलब है कि चार बदमाश 22 अक्टूबर को पल्लू निवासी भंवर सिंह चालक अर्जुन सिंह से कार लूट कर ले गए थे।

तीनगिरफ्तार: (रावतसर)पुलिस नेसोमवार को कस्बे में भादू पेट्रोल पंप के सामने ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 450 रुपए ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। हेड कांस्टेबल लाल बहादुर ने पवन कुमार पुत्र भालाराम अग्रवाल (वार्ड 6), भंवर लाल पुत्र मुकनाराम छिंपा (वार्ड 4) जगदीश प्रसाद उर्फ तोलाराम पुत्र चानणराम ब्राह्मण (वार्ड 4) को गिरफ्तार किया है।