- Hindi News
- सेम प्रभावित किसानों का धरना 65वें दिन जारी
सेम प्रभावित किसानों का धरना 65वें दिन जारी
जाखड़ांवाली| सेमपीड़ित किसान संगठन के बैनर तले चल रहा किसानों को धरना सोमवार को 65वें दिन भी जारी रहा। किसान ग्राम पंचायत 18एसपीडी के चक 13एसपीडी के काला झंडा भैरों मंदिर के पास सूरतगढ़ रावतसर सड़क पर किसान धरना लगाकर बैठे हैं। धरना स्थल पर किसान राजेंद्र भादू, बसंत भादू, भूपसिंह भादू, भजनलाल भादू, वेदप्रकाश भादू आदि बैठे। आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगों पर गौर नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा। किसान रामनाथ ने सरकार को किसानों की दशा पर जरा भी तरस नहीं रहा है।