रावतसर में 32 किलो पॉलीथिन जब्त
रावतसर| नगरपालिकाकर्मचारियों ने सोमवार को कस्बे की विभिन्न दुकानों एवं रेहड़ीवालों से करीब 32 किलो पाॅलीथिन जब्त की है। नगरपालिका ईओ राकेश मेहंदीरत्ता ने बताया कि खुदरा रेहड़ी वालों से 6 किलो, राजेश झटीवाल प्रोविजन स्टोर से 19 किलो कानसरिया मसाला उद्योग से 6 किलो पॉलीथिन जब्त की गई है। इस कार्रवाई में स्वास्थ्य निरीक्षक आशुतोष शर्मा, रोशनदीन गौरी,रामगोपाल आदि शामिल थे।
न्यूज़ इनबॉक्स