पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला वनरक्षक ने जान जोखिम में डाल कर पकड़ी लकड़ी, विभाग ने नहीं किया सहयोग

महिला वनरक्षक ने जान जोखिम में डाल कर पकड़ी लकड़ी, विभाग ने नहीं किया सहयोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनविभाग की एक महिला वन रक्षक ने बुधवार देर शाम अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर रेहड़ा जान जोखिम में डालकर अकेले पकड़ने की कार्रवाई की। वनरक्षक महिला ने विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी से सहायता मांगी तो उन्होंने अन्य स्थान पर कार्रवाई करने का कहकर पल्ला झाड़ लिया। इस मामले में एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मामले का निपटारा हो पाया। 22 एजी में कार्यरत महिला वनरक्षक लक्ष्मी मीणा ने बताया कि बुधवार शाम चक 4 एएम के पास वन माफिया का लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर रेहड़ा पकड़ा गया। इस संबंध में अन्य कर्मियों की सहायता के लिए उन्होंने जब रावतसर रेंजर से मदद मांगी तो उन्होंने अन्य गांव में कार्रवाई का कहकर कोई मदद नहीं की। विभाग की सहायता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने अन्य लोगों की मदद से ट्रैक्टर रेहड़े को वन कार्यालय पहुंचाकर दम लिया।

रावतसर. जब्त लकड़ी रेहड़ के साथ खड़ी महिला वनरक्षक।

वनाधिकारी से सहायता मांगी तो अन्य स्थान पर कार्रवाई का कह पल्ला झाड़ा

खबरें और भी हैं...