मलेरिया से बचने के लिए फोगिंग करवाई
जीकावायरसमलेरिया के प्रकोप से बचने के लिए चिकित्सा विभाग ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में फोगिंग करवाई।
राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि राज्य में जिका वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। इसे देखते हुए फोगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ठहरे हुए पानी में एमएलओ का घोल डाला जा रहा है। इस मौके पर कृष्ण टाक, सुरेश चौधरी, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।