- Hindi News
- National
- घने कोहरे में प्राइवेट बस अनियंत्रित हो खेत में घुसी, सभी 52 यात्री सुरक्षित
घने कोहरे में प्राइवेट बस अनियंत्रित हो खेत में घुसी, सभी 52 यात्री सुरक्षित
टिब्बी के पास हादसा, निजी वाहनों से रवाना हुए यात्री
टिब्बी| कस्बेके समीप हुणताराम चौक के पास टी प्वाइंट पर मंगलवार सुबह एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक प्राइवेट बस हरिद्वार से सूरतगढ़ रही थी। टिब्बी के हुणताराम चौक के पास कोहरे की वजह से बेकाबू हो गई और मुड़ने की बजाय सीधी खेत में घुस गई। बस का आगे का शीशा पूरी तरह से टूट गया। दुर्घटना के बाद बस में कोहराम मच गया लेकिन राहत की बात यह रहीं कि सभी 52 यात्री सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची टिब्बी थाना पुलिस ने यात्रियों और बस के चालक परिचालक से घटना की जानकारी ली। बस के यात्री निजी वाहनों अन्य बसों के माध्यम से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। उधर, ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताते हुए बताया कि हुणताराम चौक के पास टी पांइट पर ऐलनाबाद और रावतसर की ओर वाहनों का आवागमन होता है। यहां पर तो ब्रेकर है और ही संकेतक बोर्ड लगाया गया है। इस कारण वाहनों चालक को मोड़ का पता ही नहीं चल पाता। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से हुणताराम चौक पर ब्रेकर बनवाने और सूचना बोर्ड लगाने की मांग की ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।