कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़: केसी बिश्नोई
कस्बेमें नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई ने शुक्रवार को ब्लाॅक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर केसी बिश्नोई ने कहा कि वे पार्टी के हित में सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचती है। कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत स्वार्थों को त्यागकर एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश टांडी, सरपंच चाहूवाली जगदीश सहारण, खिनानिया पूर्व सरपंच छोटूराम कासनियां, शंकर पटीर, रविंद्र शर्मा, पवन जांगिड़, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष कृष्ण जांदू, कृष्ण व्यास, पवन सुथार, शंकर थालोड़, गुरदीप चट्ठा, गुरदास चट्ठा, सुरेश गोदारा, चंद्रमोहन, बिंदू गोदारा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
रावतसर|प्रदेशकांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व सांसद भरत मेघवाल का भी स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।