68 दिन की बच्ची का खोला समृद्धि खाता
रावतसर| गांवकनवानी के डाकघर में बसंत पंचमी के अवसर पर 68 दिन की एक बच्ची का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोला गया। ग्रामीण डाकसेवक गौरीशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत 68 दिन की बच्ची प्रतिज्ञा का खाता खोला गया।
गार्गीपुरस्कार से सम्मानित: चक10 केडब्ल्यूडी भाखरावांला के दुर्गा पब्लिक शिक्षण समिति माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ममता को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर संस्था प्रधान भालाराम, स्टाफ के अलावा छात्रा के परिजन नागरिक मौजूद थे।