विद्यार्थियों का किया स्वागत
रेवदर| उपखंडकी राजकीय माध्यमिक स्कूल मारोल के छात्र-छात्राओं की ओर से राज्य स्तर पर आयोजित 59वी कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने तथा विज्ञान मेले में भाग लेकर पुन: स्कूल आने पर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस मौके ग्राम पंचायत सरंपच गणेशराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य एवं स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्रसिंह के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षक श्यामसिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में स्कूल की छात्रा घीसू कंवर, सुगना कुमारी, जोशना कुमारी, सुंदर कुमारी एवं छात्र वर्ग से अशोक कुमार, साथ ही विज्ञान मेले में भाग लेने वाले छात्रों का भी स्कूल की ओर से स्वागत किया गया।