पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्था प्रधानों की बैठक आयोजित

संस्था प्रधानों की बैठक आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवदर | नोडलस्तर पर संस्था प्रधानों कि प्रशासनिक बैठक गुरुवार को प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें नोडल स्कूल के सभी संस्था प्रधानों ने बैठक में भाग लिया। इस मौके जिला शिक्षा अधिकारी सैयद अली ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में एसएमसी एसडीएमसी का गठन, बोर्ड संबंधित सूचना, छात्रवृति संबंधित सूचना को सब नोडल के माध्यम से आगे प्रेषित करने की जानकारी दी। बैठक में प्रधानाचार्या निर्मला मीणा, उर्वशी मीणा हनवंत सिंह ने विचार व्यक्त किए। बैठक में लालाराम माली, जगदीश कुमार नागर, जयंती लाल जोशी, सुमेरसिंह, सुभाष चंद्र, गमनाराम कोली महेश शर्मा समेत शिक्षक गण मौजूद थे।