भामाशाह शिविर आयोजित
अनादरा| समीपवर्तीडाक गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में तीन दिवसीय भामाशाह शिविर रेवदर एसडीएम विरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में 147 भामाशाह नामाकंन,145 आधार कार्ड नामाकंन, 50 पेंशन सत्यापन, 135 बैंक एकाउंट के खाता खोलने के लिए फार्म भरे। इस मौके नायब तहसीलदार नारायणलाल सुथार, सरपंच केऊ देवी, भू अभिलेख निरीक्षक किशन लाल सेन, एसबीबीजे बैंक सहायक रणधीर कुमार, पंचायत प्रसार अधिकारी घेवरचंद गर्ग, पटवारी कैलाश कुमार गर्ग समाज सेवी शंकर लाल कोली समेत ग्रामीण मौजूद थे।